
धरणेन्द्र जैन
खैरवाडा। महंत भारत भूषण जोशी को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जयंती महोत्सव पर जयपुर में अटल सेवा श्री सम्मान 2024 प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। 16 दिसम्बर रतन बाग मैरिज गार्डन में भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ओर्गेनाइजेशन द्वारा श्री जोशी के ईमानदारी, पूर्णनिष्ठा, समर्पितभाव, अनुशासित, समयपालक होकर उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य, जनसहयोग, शत प्रतिशत परिणाम, विधार्थियों को खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया, जरूरतमंद विधार्थियों को आगे बढ़ने में हर संभव मदद, विधार्थियों का नवाचारों के माध्यम से बहुमुखी विकास, कोरोना काल में देर रात्रि तक आमजन की सहायता करना, अपनी कथा में गाय के लिए हर घर से एक रोटी रोज आव्हान, गृहस्थ संत होकर आध्यात्म के द्वारा भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रचार करने हेतु यह सम्मान मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री रवि किरण साहू द्वारा प्रदान किया जायेगा।
ज्ञात रहे राउमावि सुवेरी के शारीरिक शिक्षक श्री जोशी को पूर्व में तहसील, उपखंड, जिला स्तर एवं शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस पर भी सम्मानित किया जा चुका है।








Users Today : 25