
मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी) ब्लॉक के नोडल विद्यालय मावली जं.में माह दिसम्बर की समीक्षा एवं नियोजन बैठक सम्पन्न।
मावली एवं खेमली ब्लॉक के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों, पीईईओ, यूसीईईओ ने बैठक में भाग लिया ।
ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों के संस्था प्रधानों/ प्रतिनिधियों को जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी उदयपुर महिपाल सिंह राठौड़ ने साक्षरता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से वार्ता की ।
बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया ने की ।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ गहनता से प्रत्येक गतिविधि पर समीक्षा करते हुए अपने अनुभवों के साथ अनेकों उदाहरणों द्वारा संभागियों को विद्यार्थी विकास के लक्ष्य को मुख्य रूप से ध्यान में रखते हुए
पीईईओ को साप्ताहिक बैठक आयोजन के लिए निर्देशित किया गया।
आगामी बैठक में सम्पूर्ण गतिविधियों की प्रगति के साथ भाग लेने हेतु लक्ष्य दिया गया।
ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बनकर, पंकज जोशी, सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमावत आदि द्वारा मासिक बैठक की समीक्षा कर नियोजन किया गया।
यू डाईस, अपार आईडी जनरेशन, मिशन स्टार्ट, साईकिल वितरण, शाला दर्पण ब्लॉक रैंकिंग, शिक्षक प्रशिक्षण, मिड डे मील, राज सिम्स पॉर्टल प्रगति, युवा महोत्सव, लेखा संबंधित, स्टापींग पेटर्न, प्रतिनियुक्ति, समान परीक्षा योजना आदि पर जानकारी दी । बैठक में 85 संभागीयों ने भाग लिया।
बैठक का संचालन खेमपुर पीईईओ जगदीश चंद्र पालीवाल ने किया।
प्रोजेक्टर द्वारा संभागियों को नवीनतम तकनीकी से बैठक संचालित की गई।
सभी संस्था प्रधानों, पीईईओ, यूसीईईओ,एवं कार्यालय स्टाफ में चुन्नी लाल अहीर, शांति लाल मीणा, कमलेश त्रिवेदी, कैलाश प्रजापत, शंकर लाल, शांति लाल, कमल सिंह, महेश विजयवर्गीय ने भाग लिया।








Users Today : 4