Home » शिक्षा » शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2024 (संस्कृत शिक्षा) की तिथियों बदलाव की मांग

शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की अध्यापक  प्रतियोगी परीक्षा 2024 (संस्कृत शिक्षा) की तिथियों बदलाव की मांग



भटेवर (कन्हैयालाल मेनारिया) ! राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष शैक्षिक सह शैक्षिक कार्यक्रम का वर्षभर का पंचांग जारी किया जाता है। सत्र 2024-2025 के लिए विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग में दिनांक 25 दिसम्बर 2024 से 05 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश तय है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 3 दिसंबर को जारी प्रेस नोट अनुसार वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा के निर्देश व समय विभाग चक्र जारी किया है। जिसमे दिनांक 28 से 31 दिसम्बर 2024 को भी परीक्षा के आयोजन की तिथि निर्धारित की है। उदयपुर जिलाध्यक्ष  पुष्पेंद्र सिंह झाला ने बताया कि परीक्षा में उदयपुर जिले सहित प्रदेश भर के कई शिक्षको की ड्यूटी लगाई जाती है। संगठन का अभिमत है कि उक्त तिथियों में निर्धारित की गई परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया जाना समीचीन है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा, प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम  ने बताया कि शीतकालीन छुट्टियों के उपयोग हेतु कई महीनों पूर्व ही शिक्षक द्वारा कार्यक्रम तय कर लिए जाते है। इन तिथियों में परीक्षा आयोजित करने से शिक्षकों को समस्या का सामना करना पड़ेगा । संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री महेन्द्र कुमार लखारा ने सचिव,  राजस्थान लोकसेवा आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि शीतकालीन छुट्टियों में निर्धारित परीक्षा तिथियों में शीघ्र बदलाव किया जाना चाहिए।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?