
मावली ! चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र सांसद सीपी जोशी ने मावली विधानसभा की ग्राम पंचायत मोरठ में गांव गिरधारीपुरा में सांसद मद से निर्मित खुला बरामदा एवं ग्राम पंचायत खरताणा में सी.सी. चौक, पिपलिया से खरताणा सड़क, ढोल्या जी बावजी से धनेरिया सड़क, ग्राम पंचायत लोपड़ा के गांव सवानिया में संस्कृति भवन एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सवानिया में कक्षा कक्ष का उद्घाटन कर कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल , विधानसभा संयोजक रोशन सुथार, पूर्व प्रधान जीत सिंह , मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह , रतन सिंह कितावत , कैलाश गाडरी, मावली नगर पालिका चेयरमैन हेमेंद्र जाट एवं जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे !








Users Today : 51