Home » शिक्षा » खेरवाड़ा महाविद्यालय विकास समिति की बैठक संपन्न

खेरवाड़ा महाविद्यालय विकास समिति की बैठक संपन्न 



धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा। उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय खेरवाड़ा की विकास समिति की बैठक शनिवार को प्राचार्य रेखा पंचोली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विकास समिति के सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि प्रारंभ में प्राचार्य रेखा पंचोली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के विकास एवं गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा महाविद्यालय के खेल मैदान का समतलीकरण व दर्शक दीर्घा निर्माण की आवश्यकता प्रतिपादित की ।समिति के सदस्य पारस जैन व अमित कलाल ने खेल मैदान बनवाने हेतु तखमीना तैयार करने एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से इस कार्य को कराने हेतु बजट स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया ।बैठक में महाविद्यालय विकास समिति के नवनियुक्त सदस्यों का महाविद्यालय की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया ।बैठक में विकास समिति के सदस्य पारस जैन, अमित कलाल, भरत जैन सहित समस्त सदस्य उपस्थित थे। संचालन राजीव शर्मा ने किया तथा आभार प्राचार्य रेखा पंचोली ने ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?