Home » स्वास्थ्य » दिव्यांग विद्यार्थियों का मेडिकल कम फंक्शनल एसेसमेंट शिविर ।

दिव्यांग विद्यार्थियों का मेडिकल कम फंक्शनल एसेसमेंट शिविर ।



मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी) ! दिव्यांग विद्यार्थियों का मेडिकल कम फंक्शनल एसेसमेंट शिविर 28 व 29 नवम्बर को फतह स्कूल उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है।

अस्थि दोष, आई स्पेशलिस्ट,ईएनटी स्पेलिस्ट  साइकेट्रिस्ट( मानसिक रोग विशेषज्ञ) , फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीच थैरेपिस्ट, साईक्लोजिस्ट विशेषज्ञों के दल के द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच एवं अन्य विभिन्न योजनाओं में लाभ दिया जायेगा।
उक्त शिविर में  विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग हेतु समस्त ब्लॉक के संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा 
उपस्थित रहेंगे।

विद्यार्थियों के निवास स्थान/ विद्यालय से शिविर तक आने व जाने का वास्तविक बस/ रेल किराया भुगतान एवं भोजन व्यवस्था समग्र शिक्षा द्वारा शिविर स्थल पर ही उपलब्ध होगी।

28 नवम्बर ,गुरूवार को गिर्वा, कुराबड़, मावली, भीण्डर, गोगुन्दा, कोटड़ा, सलुम्बर, लसाड़िया, सायरा एवं वल्लभनगर ब्लॉक के दिव्यांग विद्यार्थी भाग लेंगे।

दिनांक 29 नवम्बर, शुक्रवार को खेरवाड़ा, नयागांव, झाड़ोल, झल्लारा, ऋषभदेव, फलासिया, सराड़ा, जयसमंद, बड़गांव, सेमारी के दिव्यांग विद्यार्थी भाग लेंगे।
शिविर समय  प्रातः 9.30 से सायं 5 बजे तक का रहेगा।
उक्त जानकारी संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा राधेश्याम ने दी ।
मावली ब्लॉक के समस्त दिव्यांग विद्यार्थियों को उक्त शिविर में लाभान्वित होने के लिए भाग लेने हेतु समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?