खेरवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडलों की संयुक्त बैठक कल मंगलवार 26नवमबर को प्रातः 11:00 बजे खेरवाड़ा में आयोजित की जाएगी। भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि संगठन पर्व एवं सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय इस बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान के देहात जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डूंगरपुर प्रभु पंड्या ,पूर्व विधायक नानालाल अहारी ,पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत तथा पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर आदि नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडलों के पूर्व व वर्तमान प्रदेश व जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, सभी मोर्चे व प्रकोष्ठों के प्रदेश ,जिला एवं मंडल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधि सरपंच, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे।








Users Today : 6