Home » अन्य » NH 48 पर सर्विस रोड़ निर्माण करवाने को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

NH 48 पर सर्विस रोड़ निर्माण करवाने को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। भारत आदिवासी पार्टी के नेतृत्व में ऋषभदेव क्षेत्र  ग्राम थाणा से राष्ट्रीय राजमार्ग NH48 गुजरता है इसी के समीप 30-35 मार्बल गैंगसा औधौगिक क्षेत्र स्थापित हैं जिन पर निरंतर भारी वाहनों का आवागमन रहता है।
ग्राम थाणा से आगे ग्राम पंचायत गडावत के समीप NH48 पर स्थित अंडरब्रिज काफ़ी संकड़ा होने की वज़ह से भारी वाहन वहां से नहीं गुजर कर पुनः ग़लत दिशा में ऋषभदेव नगरपालिका क्षेत्र के गवरी होटल के समीप स्थित बड़े अंडरब्रिज से गुजरते हैं। इस कारण आये दिन कई भीषण सड़क हादसे होते रहते हैं जिनमें काफ़ी जनहानि हो गई हैं ।
ज्ञापन में सर्विस रोड निर्माण कार्य स्वीकृती करवाकर आमजन को राहत प्रदान करवाईं जाये ताकि सड़क हादसों की पुनरावृत्ति ना होवे।
इस मौके पर भारत आदिवासी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष राहुल अहारी, पंचायत समिति सदस्य अमृतलाल परमार, सरपंच प्रतिनिधि रणजीत मसार,हिरालाल, रवि खराड़ी,नरेश अहारी, कालुलाल अहारी, अंकित अहारी, प्रदीप अहारी, यशवंत अहारी,अजय अहारी सहित कई कार्यकर्तागण मौजुद रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?