Home » राजनीति » भाजपा खेरवाड़ा मंडल की कार्यशाला संपन्न

भाजपा खेरवाड़ा मंडल की कार्यशाला संपन्न



धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी मंडल खेरवाड़ा की संगठन महापर्व के उपलक्ष में एकदिवसीय कार्यशाला स्थानीय विद्यानिकेतन विद्यालय सभागार में देहात जिला उपाध्यक्ष राम कृपा शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि शर्मा ने पार्टी की विकास यात्रा एवं सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी ।शर्मा ने कार्यकर्ताओं से 30 नवंबर से पूर्व प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला को वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन एवं बजरंग लाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया तथा शक्ति केंद्र एवं बूथ संरचना के माध्यम से संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने मंडल में संगठनात्मक स्थिति का विवरण व सदस्यता अभियान की अब तक हुई प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बैठक में मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल, मंडल मंत्री ओमप्रसाद व्यास ,युवा मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र खराड़ी, पूर्व सरपंच पोगरा नाथू लाल डामोर, पूर्व सरपंच खानमीन हेमन्त मीणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शंकरलाल फौजी, देव चन्द पंचाल रौनक जैन ,गजेंद्र कलाल, मणिलाल गरासिया, राजकुमार डामोर, खाडीओबरी, हकरा भाई बंजारिया, राजू मीणा पोगरा,नरेश अग्रवाल, चंद्रेश चौहान, विनय व्यास ,मोहन मीना वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन भूपेंद्र कलाल ने किया तथा आभार हेमंत मेहता ने ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?