Home » राजनीति » भोमटावाडा में इंदिरा गांधी जयंती महिलाओं को किया पुरस्कृत

भोमटावाडा में इंदिरा गांधी जयंती महिलाओं को किया पुरस्कृत

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जयंती महिलाओं को किया पुरस्कृत_धरणेन्द्र जैन


खैरवाड़ा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप चिब के निर्देशानुसार भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व श्रीमती इंदिरा गांधी  की जयंती पर खेरवाड़ा विधानसभा के नयागांव ब्लॉक के भोमटावाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में गैर सरकारी संगठन में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रवि भावा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लस्टर की सभी महिलाओं तक स्व श्रीमती इंदिरा गांधी  द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्य एवं भारत के विकास में उनके अमूल्य योगदान से अवगत कर बताया कि स्व.इंदिरा जी गांधी महिला सशक्तिकरण की मिसाल होकर भारत की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। इस मौके पर महिलाओं को बताया कि राहुल गांधी महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्षरत है। देश की आधी आबादी जो कि महिलाएं है उन्हें पंचायत से लेकर लोकसभा तक नेतृत्व करने का मौका मिले इस सोच के साथ राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर अलख जगाने का काम कर रहे है। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच, प्रतिनिधि अजय डामोर , वार्डपंच दिनेश कुमार भील , एडवोकेट सूर्या दरंगा, लोकेश खराड़ी , सरफराज खान भी मौजूद रहे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?