Home » राजनीति » खेरवाडा व ऋषभदेव में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी की जयन्ती मनाई !

खेरवाडा व ऋषभदेव में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी की जयन्ती मनाई  !             


खेरवाडा। भारत की प्रथम महिला प्रधान मंत्री आयरन लैडी भारत रत्न, एवं भारतीय राजनीति को नए  आयाम देने वाली इन्दिरा गाँधी की 107 वी जयन्ती विधायक डाक्टर दयाराम परमार के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा व ऋषभदेव में ब्लॉक कार्यालय पर  समारोह पूर्वक मनाई गई।
समारोह के मुख्य अतिथि देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के उपाध्यक्ष कान्ति लाल पटेल,अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा, विशिष्ट अतिथि संगठन महासचिव गजेन्द्र कोठारी, पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा, पूर्व सरपंच नारायण लाल अहारी थे।
ऋषभदेव में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में   
समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा,मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जय प्रकाश बाणावत, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार जैन थे। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि  इन्दिरा गाँधी का भारत निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके सिद्धान्तों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची होगी है। इससे पूर्व अतिथियों, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं ने इन्दिरा गाँधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी की जयन्ती मनाई_धरणेन्द्र जैन

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?