
खैरवाड़ा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला परिषद सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सीईओ जिला परिषद,सीएमएचओ प्रथम और द्वितीय, डिप्टी सीएमएचओ प्रथम और द्वितीय,एडिशनल सीएमएचओ, आरसीएचओ ,डीपीसी डीडीडब्ल्यू, एसएमओ डब्ल्यू एचओ, डीपीएम, डीएनओ,डीएएम, बीसीएमओ, बीपीएम और जिले के सीएचसी प्रभारियों ने भाग लिया। जिला परिषद सीईओ ने विभाग की सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि योजनाओं की क्रियान्विति समय पर हो और लक्ष्य को राज्य सरकार के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्राप्त करने का प्रयास करें।
विश्व शौचालय दिवस पर अपने संस्थान पर अभियान चला कर साफ सफाई और स्वच्छता रखने के निर्देश दिए।यह अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा।
सीएमएचओ डॉ बामनिया ने बताया कि सिकल सेल एनिमीया की पेंडेंसी को खत्म करें।आभा आईडी का बनाने का कार्य समय पर पूरा करें।इसकी गति बढ़ानी होगी। आयुष्मान आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाए। प्रत्येक संस्थान पर महिने में 4 बार करना होता है। सीएचसी पर प्रत्येक बुधवार को हेल्थ मेला आयोजित किया जाए।
डॉ अक्षय व्यास ने बताया कि 95% टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति अच्छी नहीं पाई । टीकाकरण होने के बावजूद रिपोर्टिंग नहीं होने से गेप निकल कर आ रहा है। 20 संस्थानों ने 80% से कम लक्ष्य प्राप्त किया है। इसमें सुधार कर कमी दूर करने के निर्देश दिए।
मां वाउचर योजना में आवश्यकतानुसार वाउचर बनाने और एक महीने में सोनोग्राफी करवाना सुनिश्चित करें। आवश्यकता होने पर 104 वाहन का उपयोग करें।
एनिमीया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम में घनश्याम सोनी ने बताया कि बच्चों को आयरन सिरप देने और शक्ति दिवस पर दवा पिलाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सीरप और टेबलेट का प्रोपर डिस्ट्रिब्यूशन करने को कहा।








Users Today : 39