
खेरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन, पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बावलवाङा में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा हुईं ।
ग्राम सभा सरपंच लीला अहारी की अध्यक्षता में हुई। ग्राम सभा में सामाजिक लेखा परीक्षा एवं पारदर्शिता सोसायटी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग शासन सचिवालय जयपुर के ब्लॉक संसाधन व्यक्ति ( बीआरपी )चन्दूलाल मेघवाल ने महानरेगा के तहत किये गये वित्तीय वर्ष 2024-25 के पिछले छह महीने के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये कार्यो का कार्य स्थल का भौतिक सत्यापन , रिकार्ड संधारण संबंधित कार्यो से जुङे दस्तावेज़, पत्रावली की सत्यापन किया व जाँच रिपोर्ट को ग्राम सभा में ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई जिस पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच चर्चा हुई। महानरेगा मजदूरों से जुड़े कार्य व हक अधिकार कार्य स्थल पर सुविधाओं सहित पुरा काम पुरा दाम के रूप में महानरेगा एक्ट के प्रावधानों के अनुसार समय पर श्रमिकों को रोजगार अधिक उपलब्ध करवाने ,पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने व श्रमिकों से जुड़ी समस्या के बारे में समय पर समाधान के सुझाव दिए।ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्ङो से 14कार्यो के सर्व सम्मति से विकास कार्य सी सी रोङ , विभिन्न स्कूलों की छत मरम्मत व चारदीवारी निर्माण इत्यादि के प्रस्ताव लिए गये। इस दौरान उप सरपंच हितेश जैन, कनिष्ठ लिपिक गोविन्द कुमार फनात, ग्राम विकास अधिकारी निखिल साहुवान , बीएल ओ राकेश शाह , समाजसेवी जगदीश चन्द्र अहारी ,बीएल ओ तुलसीराम खराङी, सर्व समाज विकास संस्था बावलवाङा अध्यक्ष राजकुमार असारी सहित विभिन्न वार्ङपंचो व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।








Users Today : 25