Home » स्वास्थ्य » खेरवाड़ा :बूंद बंद पानी को तरसे कस्बा वासी , विभाग सोया कुंभकर्णी नींद !

खेरवाड़ा :बूंद बंद पानी को तरसे कस्बा वासी , विभाग सोया कुंभकर्णी नींद !

कस्बावासी बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं _ धरणेन्द्र जैन

खेरवाड़ा । कस्बे को पेयजल आपूर्ति  करने वाले गोदावरी बांध से 18 दिनों से बंद पड़ी जलापूर्ति के अभी तक बहाल नहीं होने से कस्बावासी बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं चारों तरफ पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है, वहीं जलदाय विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हे। कस्बा वासी  टैंकर से तो कोई पारंपरिक कुएं व हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गत 2 नवंबर को गोदावरी बांध स्थित 60 एचपी की दोनों मोटरों के जल जाने से जलापूर्ति ठप हो गई तथा विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कस्बे के पुराने जल स्रोतों से पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की गई

पुराने जल स्रोतों से की जा रही जलापूर्ति से कस्बे के सभी मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है तथा तीन-चार दिन में एक बार, वह भी कम दबाव से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जिससे कस्बावासी परेशान है तथा बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता शैतान सिंह से दूरभाष पर बात कर स्थिति से अवगत कराया तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता पर रोष प्रकट कर व्यवस्था को शीघ्र सुधार करने तथा शिघ्र हि गोदावरी बांध से पानी की जलापूर्ति प्रारंभ करने की मांग की है।

इनका कहना है
विभाग के सहायक अभियंता आलोक गरासिया ने बताया कि गोदावरी बांध स्थित  60 एचपी की दोनों मोटरों को दुरस्त करने के लिए अहमदाबाद कंपनी में भेजी गई है । जिनके मंगलवार तक दूरस्त होकर आने की संभावना है तथा बुधवार से जलापूर्ति सुचारू रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?