
खैरवाड़ा ! समीपस्थ ऋषभदेव में विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने उपखण्ड ऋषभदेव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सामलाफला ग्राम पंचायत मसारो की ओबरी का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए की शिक्षा की गुणवत्ता ध्यान रखे। डाक्टर परमार ने कहा कि विद्यालय के कक्षा कक्षों के मरम्मत कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति की है। उन्हें विद्यालय के कक्षा कक्षों के मरम्मत कार्य करना चाहिए।
प्रधानाध्यापक देवी लाल तेली ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में 10 शिक्षक एवं 187 बालक- बालिकाऐं अध्ययनरत है। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान शिवराम मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा, पूर्व सरपंच हाजारीमल मसार (मीणा), स्थानीय विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।








Users Today : 48