धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सामाजिक लेखा परीक्षा एवं पारदर्शिता सोसायटी शासन सचिवालय जयपुर के राजकाज पत्र नंबर 11707370 अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (महानरेगा) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् उदयपुर के पत्र व कार्यक्रम एवं विकास अधिकारी एवं महानरेगा पंचायत समिति खैरवाङा जिला उदयपुर राजस्थान के आदेश अनुपालना में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम पंचायत बावलवाङा के अंतर्गत महानरेगा कार्य योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 15 वें वित्त आयोग के कार्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अन्तर्गत संचालित समस्त स्वीकृत सार्वजनिक कार्यों का एवं व्यक्तिगत लाभार्थियों के कार्यों का वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम छ:माही का सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है, जिसके अन्तर्गत विकास कार्य का भौतिक सत्यापन एवं संबंधित रजिस्टर दस्तावेजों के निरीक्षण जाँच व रिपोर्ट तैयार कर ग्राम सभा में प्रस्तुत किया जाएगा। सामाजिकअंकेक्षण दिनांक 13नवम्बर से 18 एवं सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा 19नवम्बर प्रात:11बजे से भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत बावलवाङा के सभा भवन में संपादित किया जाना है। ग्राम पंचायत बावलवाङा के परिक्षेत्र से जुड़े विभाग, समस्त मतदाता, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं सम्मानित नागरिक जनों ग्रामीणों की अधिकाधिक उपस्थिति रहेगी। उक्त जानकारी सामाजिकअंकेक्षण टीम के बीआरपी चन्दूलाल मेघवाल द्वारा प्रदान की गई।








Users Today : 25