
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि शिक्षक बच्चों के खेल के साथ-साथ उनकी पढाई पर भी ध्यान देवे। डाक्टर परमार आज पंचायत समिति खेरवाडा के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में गुजरात एवं झाडोल सीमा पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरा में कलस्टर स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र अभी से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपनी पढाई करे। समारोह में डाक्टर परमार ने ग्रामीणों की मांग पर स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कक्षा कक्ष के लिए विधायक मद से दस लाख रुपये तथा उमरा गाँव में एक सामुदायिक भवन निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी के नेता युवाओं को भ्रमित करते हैं । युवाओं से कहा कि भारतीय प्रशासनिक एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में जाने लिए इसकी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के लिए कठिन मेहनत कर परीक्षा पास करें।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा, विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी यशवन्त डामोर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा, प्रवक्ता गणेश मीणा, नवाघरा कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढिंकवास के प्रधानाचार्य लालू राम भगोरा थे। इससे पूर्व गौरीशंकर बोदर ने अतिथियों को माला, साफा, पगड़ी पहनाकर कर स्वागत करने के बाद ग्राम पंचायत मगरा की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवन्त डामोर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक इस कलस्टर स्तरीय छोटे छोटे बच्चों की खेल प्रतियोगिता का पूर्ण ध्यान रखे। उन्होंने उमरा गाँव के ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया कि इस दूरदरा क्षेत्र में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई। प्रधानाचार्य लालू राम भगोरा ने कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में पांच ग्राम पंचायतों की 26 टीमें भाग ले रहीं हैं। समारोह में बालिकाओं द्वारा सामुहिक नृत्य गीत प्रस्तुत किया।इसके बाद मुख्य अतिथि डाक्टर परमार ने खेलकूद प्रतियोगिता का झण्डा रोहण किया। उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन कबड्डी का खेल उमरा v/s सामलाई पानवा से किया।
समारोह को केन्द्र अध्यक्ष भैरुसिह गरासिया,मन्शाराम पूर्व पंचायत समिति सदस्य, हल्लु भाई ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच उर्मिला देवी बोदर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरा की प्रधाना अध्यापिका सीता कुमारी निनमा,उप सरपंच हीरालाल बोदर, बन्शीलाल बोदर सहित खिलाड़ी, ग्रामीण उपस्थित थे। अन्त में पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।








Users Today : 33