मावली ! आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली परिसर में ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धावस्था में होने वाली विभिन्न बीमारियों (जरावस्था जन्य व्याधि चिकित्सा) यथा उच्च रक्त चाप ,मधुमेह, अनिद्रा ,संधिशूल, प्रोस्टेट विकार , हृदय रोग आदि विभिन्न बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श एवं उपचार किया जायेगा। इस अवसर पर मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु इम्यूनिटी वर्धक क्वाथ वितरण भी किया जाएगा।कृपया अधिक से अधिक व्यक्ति विशेषतः वृद्ध व्यक्ति शिविर में पधार कर उपलब्ध सुविधा का लाभ उठावें।
शिविर समय प्रातः 9AM से 12 pm तक रहेगा।
सुविधा के लिए रोगी अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लावे। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली ने दी!








Users Today : 16