

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेडा के निकटवर्ती बबराणा ग्राम मे स्थित तेजाजी महाराज के स्थानक पर रविवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया
मेले मे भाग लेने पहुचे ग्रामीणो ने मेला क्षेत्र मे लगी दुकानो पर खरीददारी करने के साथ ही चाट पकौडी और मिठाइयो का लुफ्त उठाया इससे पुर्व शनिवार को रात्री जागरण और तेजाजी महाराज के झंडे की सवारी निकाली गई। मेले में भाग लेने के लिए आमली लापिया गोपालपुरा किशनपुरा खेडलिया गाडरी खेडा कंकोलिया कुंवार आदि ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लोक देवता तेजाजी महाराज के दर्शन के पश्चात मेला परिसर में लगी दुकानों पर खरिददारी करने के का लुफ्त उठाया।
वही सोमवार को उपखण्ड मुख्यालय के साथ ही सालरियाकला तथा महुआखुर्द ग्राम स्थित तेजाजी महाराज के स्थानक पर विशाल मैले का आयोजंन होगा।








Users Today : 16