
मावली! 70 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 14 वर्ष (छात्र) का उद्घाटन समारोह मावली के इमोशन ए यूनिक सेकंडरी स्कूल मावली में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 736 खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्मण दास वैष्णव जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा), अध्यक्षता मोहन लाल मेघवाल अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर, विशिष्ट अतिथि एबीआरएसएम खंड मावली अध्यक्ष शंकर लाल जाट (मावली), मावली ब्लॉक संस्था प्रधान वाकपीठ अध्यक्ष योगेश जैन, सीबीईओ मावली आरपी लक्ष्मी लाल जाट, प्रतियोगिता मुख्य निर्णायक घनश्याम मेघवाल , निर्णायक मंडल के प्रवीण जैन, अनिल टांक, दीपक घुसर , भागीरथ जाखड़, दिनेश व्यास, कुलदीप सोनवाल , शारीरिक शिक्षा ब्लॉक मावली वाकपीठ अध्यक्ष अब्दुल गनी, कैलाश जोशी, मंगल सिंह, कार्यालय प्रभारी अभय जैन एवं नरेश आमेटा सहित इमोशन स्कूल का समस्त स्टाफ व जिले से आए हुए खिलाड़ी और उनके साथ दल प्रभारी उपस्थित रहे । इस अवसर पर ज़िले से 46 टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया ।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर खिलाड़ियों को अनुशासन खेल भावना है आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया गया । अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक या मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास होता है।
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप पालीवाल ने सभी अतिथियों का तिलक,सरोपा एवं उपरने से स्वागत किया ।
कार्यक्रम का संचालन दुष्यन्त कोठारी ने किया ।








Users Today : 16