Home » मावली » मावली में क्वाथ वितरण एवं मधुमेह चिकित्सा शिविर 17 सितम्बर गुरुवार को आयोजित होगा

मावली में क्वाथ वितरण एवं मधुमेह चिकित्सा शिविर 17 सितम्बर गुरुवार को आयोजित होगा

मावली ! आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में  दिनांक 17 सितम्बर 2026 गुरुवार एक दिवसीय निःशुल्क मधुमेह जॉच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार शिविर में  मधुमेह की जांच कर निःशुल्क औषधियां दी जाएगी।  मधुमेह से वचाव  हेतु  उपयोगी योगाभ्यास एवं दिनचर्या के बारे में बताया जाएगा । साथ ही मौसमी बीमारियो से बचाव हेतु इम्यूनिटी वर्धक काढ़ा पिलाया जाएगा। सुविधा के लिए रोगी अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आवे। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा , वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली!

Leave a Comment