Home » भींडर » ऋषभदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नर्सिंग अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

ऋषभदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नर्सिंग अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

Oplus_16908288

वल्लभ नगर! उदयपुर जिले के ऋषभदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नर्सिंग अधिकारियों के साथ में असामाजिक तत्वों द्वारा इलाज के दौरान की गई मारपीट घटना के बाद जिले ही नहीं अपितु  प्रदेश के विभिन्न चिकित्सीय संस्थानों में नर्सिंग अधिकारी गणों के मन में  विरोध है । वहीं उदयपुर जिले के विभिन्न नर्सिंग अधिकारियों के मन में भी विशेष जबरदस्त आक्रोश ओर नाराजगी  देखी जा रही है,इसी क्रम में राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण ने समस्त जिला एवं अन्य  पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से  निर्णय लिया  कि अपने-अपने चिकित्सीय संस्थानों में अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर चिकित्सीय कार्य करेंगे ,इस संदर्भ में जिला चिकित्सालय भींडर के समस्त नर्सिंग ऑफिसर ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया,इस अवसर पर चिकित्सालय के समस्त नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे,यह प्रत्यक्ष तौर पर उन सभी असामाजिक तत्वों  के प्रति आक्रोश है….जो ,चिकित्सीय व्यवस्था की बैक बोन (नर्सिंग अधिकारियों) को हल्के में ले रहे है। हमारी मुख्य मांग यही है कि बड़े-बड़े चिकित्सकीय संस्थानों में सुरक्षा हेतु गार्ड उपलब्ध करवाए जाए ताकि सभी स्टाफ निश्चिन्त होकर मानवता से समर्पित सेवा कार्य कर सके।

Leave a Comment