Home » भींडर » नीलकंठ महादेव मन्दिर राणेरा की पाल पर मीटिंग का आयोजन किया

नीलकंठ महादेव मन्दिर राणेरा की पाल पर  मीटिंग का आयोजन किया

Oplus_16908288

भींडर (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!नीलकंठ महादेव मन्दिर राणेरा की पाल पर  मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र आस पास गाँवों के श्रद्धालुओं एवं कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया ।आने वाले फ़रवरी माह 2027 मे सुरज कुण्ड धाम के महाराज श्री श्री 1008 अवधेशा नंद जी महाराज दाता श्री के द्वारा अति महारूद्र यज्ञ किया जाएगा।  मन्दिर पर कलश व ध्वज दंड कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे ।अति महारूद्र 25 फ़रवरी से 12 मार्च 2027 तक 15 दिवसीय कार्यक्रम होंगे। साथ ही मिटिंग मे निर्णय लिया गया कि मन्दिर परिसर में यज्ञशाला निर्माण हेतु तलाब में मिट्टी भराव करके पुरा परिसर बनाया जाए ताकि आने वाले  श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो साथ ही अमावस्या पर मन्दिर का भण्डार खोला गया। उपस्थित कमेटी के सदस्यों द्वारा राशी की गणना की गई 165608₹ प्रात हुए कमेटी अध्यक्ष माँगी लाल चौबीसा ने बताया कि इस बार भण्डारा से दान राशि प्राप्त हुई हैं। अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। शिवरात्रि पर 138000 प्राप्त हुए है शिवभक्तो में आस्था जुड़ी हुई है व आज दीपक उद्यापन की प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें एक क्विंटल सीतर किलो के मालपा का प्रसाद बनाया गया। क्षेत्र के आस पास गावो के श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। साथ ही आगामी अती महारूद्र यज्ञ की तयारियाँ हेतु 20 सितम्बर को प्रात 9 बजे मीटिंग रखी गई है।

Leave a Comment