

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !श्री हनुमान भक्त मण्डल बनेड़ा द्वारा सामाजिक समरसता गतिविधि के अन्तर्गत संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी के 650 वें प्राकट्य वर्ष पर उपखण्ड सर्किल के सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन सुजस महाविद्यालय परिसर में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक के 40 सरकारी विद्यालयों के 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 80 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ। जिसने से 68 विद्यार्थी उपस्थित हुए। जिनको अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र , शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं सतगुरु संत रविदास जी के चित्र पर तिलक पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु लाल खटीक बरण (सामाजिक कार्यकर्ता ) , मुख्य अतिथि भगवान जीनगर (व्यवसायी भीलवाड़ा) मुख्य वक्ता नरेश पारीक (शाहपुरा) रहे। राष्ट्र गीत वंदे मातरम का पूर्ण गान एवं सरस्वती वन्दना के बाद जिला सामाजिक समरसता संयोजक बालकिशन सोडाणी ने संक्षिप्त भूमिका रखी। कार्यक्रम संयोजक वेद प्रकाश पारीक एवं मंच संचालन मयंक नूवाल ने किया। सुजस सेवा समिति के रोशन भारद्वाज सीईओ विशिष्ट अतिथि रहे सामाजिक समरसता के प्रांत संयोजक नटवर ओझा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अति विशिष्ट तिथि रहे कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों में परिवारजनों की भी बड़ी संख्या उपस्थिति रही , विनोद शर्मा सौरभ पारीक भगवान सिंह परिहार भुवनेश्वर त्रिपाठी तेज प्रकाश गगराणी सुभाष नूवाल सुरेश शर्मा लोकेश पाटोदिया विनोद वैष्णव द्वारका प्रसाद तेली प्रभाकर पाटोदिया गिरीश शर्मा सुभाष पोरवाल मुरली मनोहर व्यास सहित कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु अपना सहयोग किया।








Users Today : 5