Home » भीलवाड़ा » अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजस्थान खंड बनेड़ा में बैठक

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजस्थान खंड बनेड़ा में बैठक

बनेड़ा | अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजस्थान खंड बनेड़ा की प्रथम बैठक रविवार को विवेकानंद शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित हुई।.

      बैठक की अध्यक्षता खंड पालक प्रशांत चौधरी ने की। शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह  ने बताया कि खंड पालक कार्यकर्ता प्रशांत चौधरी ने बैठक में संगठन के कार्य पद्धति विचारधारा व सिद्धांतों की जानकारी दी एवं नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन किया। कार्यकारिणी में सर्व समिति से वेद प्रकाश पारीक अध्यक्ष, जमनालाल सुथार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्यामलाल तेली मंत्री, महावीर वैष्णव कोषाध्यक्ष, खंड सिद्धांत घुसर उपाध्यक्ष पुरुष, कविता पारीक उपाध्यक्ष महिला, रेखा जाट महिला मंत्री, देबी लाल खारोल प्रबोधक सदस्य, प्रवीण कुमार शर्मा प्रधानाचार्य सदस्य, अरविंद सिंह राठौड़ शारीरिक शिक्षक सदस्य, रामेश्वर लाल शर्मा संस्कृत शिक्षा सदस्य,गिरीश कुमार शर्मा सेवानिवृत शिक्षक सदस्य, भेरुलाल गुर्जर पंचायत शिक्षक सदस्य मनोनीत हुए। लोकेश पाटोदिया,मनीष जायसवाल ,राजेश माली, मनीष पारीक ,जयकिशन घुसर और महावीर सुथार को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला शाहपुरा द्वारा कोटडी  में आयोजित जिला सम्मेलन के सफल आयोजन की योजना बनाई गई।

Leave a Comment