Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के महुवा खुर्द चौराहा पर बाइक से महिला गिरने से मृत्यु

बनेड़ा के महुवा खुर्द चौराहा पर बाइक से महिला गिरने से मृत्यु

Oplus_16777216

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! भीलवाड़ा मार्ग पर कमालपुरा गाव के पास स्थित महुआखुर्द चौराहे पर बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला के मेगा हाइवे सड़क पर बने ब्रैकर के कारण नीचे गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार हैतु सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के मोर्चरी में रखवाया ।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सर्किल के मुशी ग्राम निवासी किरण सिंह पिता नंद सिंह सोमवार को बाइक पर अपनी मा प्रेम देवी के साथ भीलवाड़ा स अपने गांव मुशी  आ रहे थे। इस दौरान कमालपुरा से पहले महुआखुर्द चौराहे पर ब्रैकर के कारण बाइक से उछलकर  गिर जाने से प्रेमदेवी गभींर रूप से घायल हो गई। जिससे गंभीरावस्था में उपचार हैतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर के मामले की जांच शुरू की है।

Leave a Comment