
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल घरटा ग्राम पंचायत के शिवपुरा (भीलो का खेड़ा)गांव मे आम रास्ते पर किचड़ और बरसाती पानी के जमा होने से लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मच्छरों के कारण बिमारियो के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीण नारायण लाल भड़ाना और सोनू भील ने बताया कि भीलो का खेडा गांव म जगह जगह आम रास्ते पर बरसाती पानी के जमा होने के साथ ही किचड के फैले हुए होने से मच्छरों की भरमार होने से आमजन के साथ ही राहगीरों के साथ ही ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में बार बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों मे आक्रोश व्याप्त है।








Users Today : 3