


भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बल्दरखा ग्राम स्थित नव निर्मित ग्राम सेवा सहकारी समिति मे चल रहे बिजली फिटिंग कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने जाने से दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हैतु शाहपुरा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। जिनका बाद मे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर के मामले की जांच शुरू की है
थाना सर्किल के बल्दरखा ग्राम शाहपुरा जाने वाले सडक पर खटीको का खेडा के पास नवनिर्मित ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन में गुरुवार को बिजली फिटिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान प्रातः करीब 11. 30 लाइट फिटिंग के काम जुटे मिस्त्री डंगास निवासी रामस्वरूप पिता शंकर दास (38) तथा जीएसएस व्यवस्थापक अमर सिंह पुत्र बुधसिह राजपूत (40) इस दौरान दोनों के करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें बाद मे उपचार के लिए शाहपुरा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मामलें कि सुचना पर थाने से ए एस आई नवरतन शर्मा शाहपुरा चिकित्सालय पहुंचे। आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर किए गए।








Users Today : 3