
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को शितला माता मंदिर चौक स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर के बाहर स्थित पौ व प्रातः 8:15 से 9:15 बजे के बीच, कोडलाई ग्राम में उदय लाल कुमावत के कुएं पर, अमरपुरा से आमली के रास्ते पर, स्थित पो की सफाई की गई।
अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया कि सेवाश्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस दौरान भेरूलाल रेगर, अरुण चंद्र देराश्री, नंदकिशोर माली फौजी, शांतिलाल धावा, मनोज काबरा, सुभाष चंद्र देवपुरा, सुरेश चंद्र शर्मा, दिनेश धामनिया, सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र नुवाल, दिनेश रेगर, अशोक सोनी, नीरज जैन, देवीलाल उपसरपंच, कालू लाल सरगरा, सूर्य प्रकाश सरगरा, सुभाष चंद्र तंबोली, सोहनलाल बेरवा, गोविंद चौहान, चेतन चौहान, सरदार सिंह कानावत, भेरूलाल लखेरा , सत्यनारायण खोईवाल, कोडलाई में रवि कुमावत, ऋषि कुमावत, पवन कुमावत, रामबक्ष कुमावत, माया देवी कुमावत (पूर्व सरपंच), विष्णु कुमार, गौरव कुमावत, कमल कुमावत, पप्पू कुमावत, लक्ष्मी नारायण, महावीर कुमावत, ने कार्य में सहयोग किया। आज 325 वां सप्ताह हो गया है ।








Users Today : 37