
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेडा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी जन-जागरण बैठक शनिवार सायं देवमंगरी देवनारायण मंदिर परिसर आयोजन किया गया।
बैठक में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने विडियो कॉल से बेठक को सम्बोधित कर के संगठन की गतिविधियो मे सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिये व
कार्यक्रम को कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर ने सम्बोधित करते हुये कहा कि नगर निकाय चुनावों को टालना लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों के साथ अन्याय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाकर जनता को जागरूक करें और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएं।
ब्लॉक अध्यक्ष नारायण लाल गाडरी ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की असली शक्ति है। वही कहा कि बनेडा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पचायत पर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी ओर हर पंचायत पर वार्ड अध्यक्ष का गठन करना होगा
बैठक मे मण्डल अध्यक्ष कैलाश भाटी, हरिलाल गुर्जर, सावत खॉ, गोवर्धन बलाई, इकबाल शाह, नरेन्द्र गुर्जर, आदि कॉग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!








Users Today : 65