Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के लापिया गांव में नंद घर आंगनवाड़ी में आठ वा पोषण पखवाड़ा मनाया

बनेड़ा के लापिया गांव में नंद घर आंगनवाड़ी में आठ वा पोषण पखवाड़ा मनाया

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के लापिया गांव में शुक्रवार को नंद घर आगनबाडी केन्द्र पर 8 वां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान 0 से वर्ष तक के बच्चों के कुपोषण की जांचे कि गई।
      राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया प्रभारी डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के निर्देश पर आंगनवाड़ी केंद्र लापिया 8 वे पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया ।जिसका मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है। 2026 के पखवाड़े का विषय “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” ,कुपोषण को दूर करना और ‘स्वस्थ बच्चा, मजबूत भारत’ की अवधारणा को साकार करना है।उप स्वास्थ्य केंद्र लापिया की एएनम पिंकी वैष्णव और राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय की आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा ने 0 से 6 साल तक के बच्चों के वजन,लंबाई और एमूएसी टैप द्वारा कुपोषण की जांच की।

Leave a Comment