Home » भीलवाड़ा » कजलोदिया मे गुर्जर समाज सुधार कमेटी की मीटिंग आयोजित ।

कजलोदिया मे गुर्जर समाज सुधार कमेटी की मीटिंग आयोजित ।

भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के कजलोदिया गांव में मंगलवार को गुर्जर समाज सुधार कमेटी की मीटिंग देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित हुई ।

एडवोकेट नरेन्द्र गुर्जर व समाज सुधार कमेटी के महावीर गुर्जर ने बताया कि मीटिंग में सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्तर को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ।

मीटिंग में लड़के व लड़कियों की न्यूनतम शिक्षा 12 वीं पास, मृत्यु भोज में अफीम का सेवन नही करने, धोवरा प्रथा बन्द करने, शादी विवाह में डीजे नही बजाने, समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। धोवरा प्रथा को पूर्णतः बन्द करने के लिए सभी सदस्यों ने सहमति जताई ।

मीटिंग में उपस्थित समाजजनों ने स्व. कर्नल किरोड़ी बैंसला के पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली ।

इस दौरान कमेटी के चांदमल गुर्जर, चेनु कसाणा, रामप्रसाद गुर्जर, हरि लाल गुर्जर (राक्षी) , महावीर गुर्जर, सम्पत कजलोदिया, गोपाल गुर्जर, सूरजमल बरन, कल्याणमल गुर्जर, दामोदर गुर्जर, बद्रीलाल गुर्जर, घीसू कजलोदिया, ओमप्रकाश (बेरा) , परसराम (भेरुखेड़ा) , पूर्व सरपंच जगदीश पोसवाल, शंकर गुर्जर, सूरज गुर्जर, सुखलाल गुर्जर, रघुवीर गुर्जर, कैलाश किलपुरिया, बंशी चमनपुरा, विनोद कमालपुरा, मगनीराम गुर्जर, महादेव गुर्जर, सांवर गुर्जर, प्रकाश कजलोदिया, जगदीश भड़ाना, शिवलाल गुर्जर, सुखदेव गुर्जर, कैलाश गुर्जर सैकड़ो समाज जन उपस्थित थे ।

Leave a Comment