
वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!बड़गांव भिंडर में GSS ठेकाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार,सहायक अभियन्ता कार्यालय पर किया प्रदर्शन, बोले-24 घंटे की ड्यूटी और पगार महज 6 हजार ठेकाकर्मियों ने वेतन वृद्धि सहित लंबित भुगतान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर प्रशासन के जरिए सरकार तक आवाज पहुंचाई !
भिंडर उपखंड क्षेत्र सभी ग्रिड सब स्टेशनों (जीएसएस) पर कार्यरत ठेका विद्युत कर्मियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया.कर्मियों ने सहायक अभियन्ता अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया. उन्होंने नियोक्ता एजेंसी पर शौषण का आरोप लगाया एवं कहा कि हम लोग बीते 10-10 साल से काम कर रहे हैं, मगर 24 घंटे ड्यूटी के बावजूद कंपनी सिर्फ 6 हजार रुपए मासिक पगार दे रही है.भिंडर में 60 से अधिक ठेकाकर्मी है.
कार्य बहिष्कार और विरोध के मुख्य कारण
• कम मानदेय: 24 घंटे ड्यूटी के बावजूद बेहद कम मासिक वेतन मिलना।
• शोषण: ठेका एजेंसियों द्वारा तय समय से ज्यादा काम लेना और पूरा भुगतान न करना।
• अनिश्चितता: वर्षों से काम करने के बाद भी सेवा नियम तय न होना और नौकरी पक्की न होना।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
• ठेका प्रथा समाप्त कर नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करना।
• उचित वेतनमान और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना।
• कार्य के घंटे तय करना और अतिरिक्त समय (ओवरटाइम) का पैसा देना।
ठेकाकर्मियों ने वेतन वृद्धि सहित लंबित भुगतान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के जरिए सरकार तक आवाज पहुंचाई.
भिंडर के विभिन्न ग्रिड सब स्टेशनों (जीएसएस) पर कार्यरत ठेका विद्युत कर्मियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया. कर्मियों ने सहायक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया. उन्होंने नियोक्ता एजेंसी पर शौषण का आरोप लगाया एवं कहा कि हम लोग बीते 10-10 साल से काम कर रहे हैं, मगर 24 घंटे ड्यूटी के बावजूद कंपनी सिर्फ 6 हजार रुपए मासिक पगार दे रही है. बारां जिले में 60 से अधिक ठेकाकर्मी है.
सरकार तक पहुंचाई आवाज:इससे पहले ठेकाकर्मी सहायक अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए. वेतन वृद्धि सहित लंबित भुगतान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के जरिए सरकार तक आवाज पहुंचाई. प्रदर्शन के बाद ठेकाकर्मियों ने सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें बताया कि लंबे समय से विद्युत विभाग के विभिन्न जीएसएस पर नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें कार्य के अनुरूप वेतन और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं.
ठेकाकर्मियों की शिकायतें एवं मांगें
• कई कर्मियों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा
• पीएफ, ईएसआई और बीमा जैसी अनिवार्य सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं दिया जा रहा
• बकाया वेतन शीघ्र जारी किया जाएं
• वेतन में वृद्धि की जाएं
• पीएफ और ईएसआई की राशि नियमित रूप से जमा कराई जाएं
• ठेका कर्मियों को बीमा एवं विभागीय सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएं
चेतावनी दी: प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो भविष्य में आंदोलन और तेज किया जाएगा !








Users Today : 3