
वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केदारिया की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी थ्योफ्लस ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना में श्रेष्ठ अकादमिक योग्यता के आधार पर स्थानीय विद्यालय के दो प्रतिभावान विद्यार्थियों का अंतर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण हेतु चयन किया गया है। माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में मनीष गाडरी ने 92.83% और कृतिका शर्मा ने 92.33% अंक प्राप्त किए। दोनों चयनित विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी थ्योफ्लस और उप प्रधानाचार्य राधाकृष्ण चौबीसा ने उपरणा पहना कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत मे स्काउटर गणपत लाल मेनारिया ने धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।








Users Today : 0