
वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भींडर की कार्यकारिणी की सत्रारंभ बैठक राउमावि केदारिया में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि श्रीमान राजेन्द्र चौबीसा मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी थे। विशिष्ट अतिथि श्रीमान रमेश खटीक अति. मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान पवन कुमार चौबीसा ने की। श्री मदनलाल चौबीसा और दशरथ सिंह चौहान ने अतिथियों का उपरणा पहना कर स्वागत किया। सचिव गणपत लाल मेनारिया का कार्यकाल पूरा होने से भूपेन्द्र कुमार जोशी को सर्वसम्मति से सचिव नियुक्त किया गया।कार्यक्रम के अंत में गणपत मेनारिया ने आभार व्यक्त किया।








Users Today : 1