Home » भींडर » विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनी ने उदयपुर से किया जयपुर कूच किया

विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनी ने उदयपुर से किया जयपुर कूच किया

Oplus_16908288

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!पिछले लंबे समय से क्षेत्रीय आशा सहयोगिनी द्वारा अपनी प्रमुख मांगों को लेकर के क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। इसी तहत  सोमवार को आशा सहयोगिनी संगठन राजस्थान के आह्वान पर उदयपुर ग्रामीण से   प्रतिनिधि मंडल ने भी  सोमवार को जयपुर कूच कर धरने प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा । उदयपुर जिला प्रतिनिधि मंडल के रेखा प्रजापत ने बताया कि पिछले कई वर्षों से आशा सहयोगिनी अल्प वेतन पर कार्यरत है । ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा एवं राज्य सरकार की स्वास्थ योजनाओं को रूट स्तर पर पहचानें के बाद भी सरकार द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है । सोमवार को जयपुर में आयोजित  धरना प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार से जल्द परमानेंट करने , मानदेय बढ़ाने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जोड़ने सहित कई प्रमुख मांगों को रखा गया।  इस दौरान क्षेत्र की  दुर्गा पटेल, कलावती सालवी, निर्मला कुमारी, गुणवंती कुमारी , सहित  क्षेत्र की सैकड़ों  आशा सहयोगिनी उपस्थित थी।

Leave a Comment