
भारतीय किसान संघ उप जिला भीण्डर की विशेष बैठक आयोजित
भींडर (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!भीण्डर रेलवे स्टेशन स्थित अहीर समाज के श्री हनुमान मंदिर परिसर में आज प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक उप जिला भीण्डर की भीण्डर, वल्लभनगर, कानोड़, सनवाड़ और मावली तहसीलों के पदाधिकारियों की विशेष बैठक प्रांत संगठन मंत्री परमानंद जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रातः 11 बजे से प्रारंभ इस बैठक के प्रथम सत्र में भीण्डर तहसील प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा द्वारा सभी का स्वागत कर आपसी परिचय के साथ किया गया। तदुपरांत विशेष बैठक का विषय रखते हुए जिला मंत्री भारत कुमावत ने आगामी तीन माह में संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को बताया।
उदयपुर कृषि महाविद्यालय के व्याख्याता श्री कमल किशोर यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को ‘गांव का पानी गांव में – खेत का पानी खेत में’ के सिद्धांत पर हर गांव के जल बजट निर्माण करने की बात समझाई। यदि हमने अभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो फिर संकट में आ जाएंगे। तीसरे सत्र को संदर्भ प्रदान करते हुए व्याख्याता श्री जगदीश चौधरी ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने की अपील की।
उपस्थित पदाधिकारी कानोड़ तहसील के प्रमुख श्री नर्बदा शंकर श्रीमाली ने अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण में मदद का मुद्दा उठाया जिस पर 8 सितम्बर 26 को उपजिला स्तरिय आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। संघ की महिला प्रमुख श्रीमती शारदा जी ने 30 सितम्बर 26 को दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में क्षेत्र से महिला किसानों को आमंत्रण दिया।
प्रांत संगठन मंत्री श्री परमानंद जी ने 17 सितम्बर 26 को भगवान बलराम जी की जयन्ती प्रत्येक गांव में मनाने का लक्ष्य दिया। इस हेतु प्रत्येक 25 तारीख को तहसील पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित कर लक्ष्य पूर्ति करना तय किया। बैठक में वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष दुर्गाशंकर मेनारिया, भीण्डर तहसील अध्यक्ष कालूलाल वैष्णव, संभाग प्रभारी छगन जाट, खेड़ी पंचायत अध्यक्ष प्रेम लाल मीणा, बांसड़ा प्रभारी कालू जाट, मंत्री नंदलाल मेनारिया, भीण्डर तहसील उपाध्यक्ष वगदीराम अहीर, हमेरपुरा अध्यक्ष भंवर अहीर, केदारिया अध्यक्ष चुन्नी लाल, भीम का खेड़ा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़, अमरपुरा जागीर अध्यक्ष लच्छीराम जाट, सालेड़ा अध्यक्ष भानु गुर्जर, मोतीदा अध्यक्ष खेतालाल रावत, सनवाड़ अध्यक्ष मोतीलाल वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष दुर्गाशंकर मेनारिया, चारगदिया अध्यक्ष भैरूलाल जाट आदि पदाधिकारियों ने संवाद किया। बैठक का संयोजन भीण्डर तहसील मंत्री भंवर कानावत ने किया।








Users Today : 2