

वल्लभनगर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!वल्लभनगर क्षेत्र के बरोडीया, रुण्डेड़ा व नवानिया पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठकों में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर सिंह भींडर ने उपस्थित किसानों को मोदी सरकार की किसान हितकारी योजना किसान सम्मान निधि का लाभ लेने का आव्हान किया। उन्होंने भाजपा सरकार की कई अन्य योजनाओं – प्रधानमंत्री सड़क, प्रधानमंत्री आवास, हर घर नल, स्वच्छ भारत मिशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेसी सरकारों द्वारा लोगों की शोषणकारी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व में राज्य के किसानों के बिजली कनेक्शन के डिमाण्ड एक से सवा लाख रुपये आते थे जिसको भाजपा सरकार ने पन्द्रह से 20 हजार रुपये तक करके किसानों की बड़ी मदद की। घर-घर शौचालय निर्माण में सहायता देकर स्वच्छता व बीमारियों से मुक्त होने में मदद की। उसी प्रकार किसान सम्मान निधि भी किसान को फसल के बीज खाद व अन्य कामों में मदद कर रही है।
बरोडीया में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ठा. रामसिंह ने की इस अवसर पर पूर्व पंस सदस्य जोधासिंह राणावत, पूर्व पं. स. स. अर्जुनसिंह राणावत, पूर्व पुलिस अधिकारी गुलाब सिंह राणावत, छपरा के मदनगिरी आदि ने संवाद किया।
रुण्डेड़ा में आयोजित सभा की अध्यक्षता वन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपीलाल मेनारिया ने की तथा इस दौरान सरपंच कालूलाल मेनारिया, पूर्व सरपंच बद्रीलाल मेघावत, युवानेता गणपत मेनारिया, हरिसिंह झाला, ललित मेनारिया, पं.स. सदस्य पुष्कर मेनारिया आदि ने संवाद कर समस्याओं से अवगत कराया। आरंभ में गाँव के लक्ष्मीलाल ने पूर्व विधायक भींडर का मेवाड़ी पाग, तिलक व उपरना पहनाकर स्वागत किया।
नवानिया पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक में गिरधारीजी व्यास, मांगीलाल टेलर, ……..पुष्करणा, रामलाल जी समेत कई कार्यकर्ताओं ने सहकारी समिति में खाद की अनुपलब्धता की बात की तथा पैमाईश, गिरदावरी के त्रुटियों का खामियाजा किसानों को होने की बात कही जिस पर पूर्व विधायक ने समाधान कराने की बात कही। इस दौरान उनके साथ पूर्व प्रधान भींडर हरीसिंह सोनगरा, पूर्व पार्षद पारस नागौरी, पूर्व भाजपा कार्यकर्ता प्रभाशंकर शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह राणावत समेत कई कार्यकर्ता साथ रहे।








Users Today : 35