Home » भींडर » केदारिया में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दौरान कथा से सभी अभिभूत हुए

केदारिया में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दौरान कथा से सभी अभिभूत हुए

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया)बांसडा ! उदयपुर जिले के ग्राम में  केदारिया में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दौरान कथा वाचक श्री श्री 1008 श्री अनुज दास जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी वचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कासीर और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
महाराज श्री ने कहा कि “सच्चा जवान वह नहीं जो नशे की गुलामी में अपना जीवन व्यर्थ कर दे, बल्कि वह है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहे।” उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने तथा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारों की शुरुआत घर से होती है। यदि परिवार में बच्चों को धर्म, अनुशासन और माता-पिता के सम्मान की शिक्षा दी जाए, तो समाज स्वतः सशक्त और संस्कारित बनेगा।  जिस घर में मां बाप बच्चों को डांट नहीं सकते हैं उसका घर में आने वाले कुछ सालों में महाभारत होना तय है  महाराज श्री के ओजस्वी विचारों को सुनकर कथा पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे तथा पूरा वातावरण “जय श्री कृष्ण” और “जय श्री केदार” के जयघोष से गूंज उठा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?