

उदयपुर! केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘भारत के नारी रत्न’ (प्रकाशन वर्ष 2022) के पृष्ठ संख्या 8 पर राजस्थान की महान त्याग व बलिदान की प्रतीक माँ पन्ना धाय की जाति को बदलकर ‘खीची राजपूत’ दर्शाया गया है, जो कि हमारे इतिहास के साथ एक बहुत बड़ा खिलवाड़ और अपमान है!
जब पाण्डोली चित्तौड़गढ़ पैनोरमा, कमरी राजसमंद पैनोरमा तथा गोवर्धन विलास उदयपुर के पैनोरमा, पार्क व मूर्तियों सहित राजस्थान सरकार द्वारा प्रमाणित इतिहास में सब कुछ स्पष्ट है, तब केंद्रीय मंत्रालय की पुस्तक में इस तरह तथ्यों को बदलना बेहद निंदनीय है।
इस ऐतिहासिक छेड़छाड़ और माँ पन्ना धाय के वजूद को मिटाने के इस कुप्रयास के विरोध में एसडीएम गिरवा के माध्यम से जिला कलेक्टर महोदय के लिये उदयपुर तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार को एक कड़ा ज्ञापन दिया गया है ।








Users Today : 2