Home » उदयपुर जिला » विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा 10 लाख से अधिक एलुमनाई को जोड़ने की मुहिम तेज

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा 10 लाख से अधिक एलुमनाई को जोड़ने की मुहिम तेज

स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा देशव्यापी अभियान
उदयपुर, 30 जुलाई 26। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में चलने वाले देश भर में विभिन्न विद्यालयों के एलुमनाई(पूर्व विद्यार्थी) को पुनः शिक्षा समाज और सेवा गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से विद्या भारती का अखिल भारतीय स्तर पर “पूर्व छात्र पंजीयन एवं संपर्क अभियान”  का शुभारंभ किया गया है।
इसके तहत चित्तौड़ प्रांत के उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा से संपर्क करते हुए उनका उपरना पहनाकर व विद्या भारती का साहित्य भेंट कर अभिनंदन किया गया।उनका पंजीयन विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के पोर्टल पर  किया गया।
पूर्व छात्र परिषद के राजस्थान क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ. विक्रम मेनारिया ने बताया कि यह देशव्यापी अभियान स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा।उन्होंने बताया कि जून माह तक देश भर में पूर्व छात्र पोर्टल पर 1066195 पूर्व छात्रों का पंजीयन हो चुका है इसमें राजस्थान क्षेत्र के जयपुर,जोधपुर और चित्तौड़ प्रांत से 93192 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं विशिष्ट पूर्व छात्रों से संपर्क कर उनका पंजीयन कराया जा रहा है। डॉ.मेनारिया ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में पूर्व छात्र परिषद गठन, स्कूल वार पंजीयन और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विशिष्ट पूर्व छात्रों से संपर्क को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है। पूर्व छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने उदयपुर के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य से पूर्व छात्र परिषद के गठन और विद्यार्थियों का डेटा उपलब्ध कराने को कहा इसके तहत राज्य भर में पूर्व छात्रों का सशक्त,संगठित,समर्पितऔर सक्रिय नेटवर्क तैयार किया जाएगा। संपर्क अभियान के अवसर पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश हित में पूर्व छात्र परिषद द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न प्रकल्पों और कार्यक्रमों से विकसित भारत की परिकल्पना साकार करने में यह अभियान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के जिला प्रभारी व प्रधानाचार्य कमलेंद्र सिंह राव, विद्यालय संयोजक सौरभ गोलछा एवं सह संयोजक भूपेश दवे उपस्थित थे। यह जानकारी डॉ. विक्रम मेनारिया ने दी!
         

Leave a Comment