
गोगुंदा, 10 जुलाई। राजीविका गोगुंदा ब्लॉक के अंतर्गत हल्दीघाटी CLF, मज़ावद में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान HDFC बैंक द्वारा राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को कुल ₹15 लाख का बैंक ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर पात्र स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए।
चेक वितरण कार्यक्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी देवेंद्र जी, राजस्व विभाग से राजेश दमामी, प्रशासक महोदया श्रीमती लहरी बाई तथा जनप्रतिनिधि नारू लाल मेघवाल ने स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित कर महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के विस्तार हेतु शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीविका की क्लस्टर मैनेजर श्रीमती दुर्गा ओदिच्य, क्लस्टर कॉर्डिनेटर श्रीमती कविता एवं श्रीमती गंगा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर HDFC बैंक की ओर से प्रवीण एवं अर्जुन भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण का सदुपयोग कर अपने उद्यमों का विस्तार करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
राजीविका गोगुंदा ब्लॉक द्वारा स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सेवाओं एवं ऋण सुविधा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं वित्तीय समावेशन को नई गति मिल रही है।








Users Today : 139