

भीण्डर (कन्हैया कुमार मेनारिया बासड़ा)! वल्लभनगर पूर्व विधायक महाराज रणधीरसिंहजी भीण्डर ने भीण्डर तहसील क्षेत्र की सवना, सिहाड़, वाणिया तलाई, कुण्डाई पंचायतों के गांवों में सघन सम्पर्क किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों का पर्चा वितरण कर प्रचार किया। साथ ही राजस्थान की भाजपा सरकार की मुख्य योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की व्याख्या की। इस दौरान अपरान्ह 4 बजे सवना मंडी पर उपस्थित ग्रामवासियों, एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने किसान कल्याण योजना, सौर ऊर्जा कार्यक्रम तथा नारी सशक्तीकरण कार्यक्रमों से जुड़कर लाभ लेने को कहा। उन्होंने सभी गांवों की समस्याओं के लिए सरकार द्वारा वर्तमान में आयोजित शिविरों के माध्यम से समाधान कराने को कहा।
बैठक में सवना सरपंच भगवती लाल रावत ने स्कूलों में भवन व अध्यापकों के रिक्त पदों की मांग रखी जिस पर उन्होंने शीघ्र निराकरण करवाने की बात कही। इसी क्रम में कुण्डई पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक पदमाखेडा चौरा पर की जिसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच किशनसिंह ने की तथा ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की। शाम 7 बजे वाणियातलाई पंचायत की बैठक मोटा देवरा पर हुई जिसमें ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख समस्या बिजली व्यवस्था की बताई तथा सड़क मरम्मत कराने की मांग रखी। जिस पर भीण्डर ने आगामी समय में ठीक कराने की बात की।
इस दौरान भीण्डर प्रधान हरिसिंह सोनगरा, कानोड पूर्व पार्षद पारस नागौरी, युवा नेता सुरेन्द्र मियावत, वाणिया तलाई सरपंच गोवर्धन रावत, कालू सिंह शक्तावत व प्रभाशंकर शर्मा साथ थे। इसी बीच सिहाड़ का दौरा छोड़कर पूर्व विधायक भीण्डर सवना बावजी के भोपाजी के बीमार पड़ने की खबर सुनकर उनके निवास पर जाकर उनके हाल चाल जाने व स्वस्थ होने की बात कही।








Users Today : 39