खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन। मेवल क्षेत्र की सराडी ग्राम पंचायत एवं गिंगला ग्राम पंचायत के मध्य गोमती नदी पर हाई लेवल ब्रिज के निर्माण को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को ध्यानाकर्षण पत्र लिखा है।
ज्ञातव्य है कि उक्त पुलिया की मांग लंबे समय से की जा रही थी और चुनावो में स्वर्गीय विधायक अमृत लाल मीणा के संकल्प पत्र में इस पुलिया को सरकार बनते ही बनाने की घोषणा की गई थी ।
भाजपा की सरकार आते ही जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी एवं स्वर्गीय विधायक अमृत लाल मीणा ने मेवल क्षेत्र का दौरा किया और यहां भी इन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उक्त हाई लेवल ब्रिज की घोषणा होगी ।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्वर्गीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी द्वारा रखी गई जनहित की मांग को प्राथमिकता देते हुए अपने पहले बजट में ही इस पुलिया के निर्माण की घोषणा कर दी ।
जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने पत्र में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से अनुरोध किया है कि उक्त हाई लेवल ब्रिज के निर्माण हेतु सर्वे ,टेंडर आदि प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करवाया जाए ताकि क्षेत्र की जनता इससे लाभान्वित हो सके और जनता की पीड़ा को दूर किया जा सके।
भाजपा के स्थानीय ग्राम पंचायत के शक्ति केंद्र प्रभारी झमक लाल जैन ने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी एवं स्थानीय विधायक शांता देवी मीणा से भी इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग की गई है।








Users Today : 17