Home » राजनीति » यूरिया खाद की उपलब्धता व स्मार्ट मीटर नहीं लगाने के सम्बन्ध में कांग्रेस का ज्ञापन

यूरिया खाद की उपलब्धता व स्मार्ट मीटर नहीं लगाने के सम्बन्ध में कांग्रेस का ज्ञापन

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की  उपस्थिति में उपखंड अधिकारी रमेश कुमार सीरवी को ज्ञापन दिया,ज्ञापन में बताया कि मावली विधानसभा में अभी यूरिया खाद नहीं मिल रहा हे, क्षेत्र के किसानों को खरीफ की फसल तैयार करने के लिए यूरिया खाद की अति आवश्यकता हे,कृषि मंत्री राजस्थान सरकार के नाम पर उपखंड अधिकारी मावली को ज्ञापन दिया,जल्द से जल्द मावली विधानसभा में यूरिया खाद की उपलब्धता करावे जिससे क्षेत्र के अन्नदाता अपनी फसल बचा सके,दूसरे ज्ञापन में बताया कि विद्युत विभाग द्वारा नए मीटर के रूप में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हे,उससे विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत यूनिट ज्यादा आयेंगे,उनको अपनी जेब से ज्यादा बिल भरना पड़ेगा,पास के क्षेत्र वल्लभनगर विधानसभा में जनता द्वारा ज्ञापन देने पर वल्लभनगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का आदेश दे दिया था,तो मावली क्षेत्र से भेदभाव क्यूं भेदभाव किया जा रहा हे, जल्द से जल्द मावली विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर रोक लगनी चाहिए,इस सम्बन्ध में 24 जून 2025 को भी ज्ञापन दिया था,अभी तक कुछ भी आदेश नहीं दिया गया,जल्द से जल्द से आदेश देवे,ज्ञापन के समय मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी,मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन,मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत,मावली पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचानी,खेमली पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल,मंडल अध्यक्ष शंकर गायरी,प्रभुलाल जाट,मोतीसिंह राणावत,देवकिशन लोहार, लव पुरोहित,मनोहर गुर्जर मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,डबोक सरपंच भगवतीलाल पाटीदार, थामला सरपंच प्रताप सिंह चौहान,किशन लाल शर्मा,नरेंद्र वीरवाल,बसंत त्रिपाठी,मांगीलाल टेलर,मुंशी मोहम्मद,बंशीदास वैरागी,रतन लाल डांगी,इकराम मोहम्मद, पुरण सिंह राव, आतीक मोहम्मद,हीरालाल खटीक,शोभसिंह चौहान,गिरिराज जोशी,देवीलाल डांगी,महेश पालीवाल लोपड़ा,प्रकाश मीणा,कन्हैया लाल डांगी,रामलाल टांक,उदयलाल जाट ,भोजपुरी गोस्वामी,अकरम हुसैन, नाथूदास वैरागी,उपेंद्र मीणा, परथा डांगी,नारायण पालीवाल, लोगर डांगी,तुलसीदास वैष्णव,इकबाल खा,गफ्फार मोहम्मद , ओमप्रकाश सेन,तुलसीराम डांगी ,जुल्फिकार ,भेरूलाल जाट,मनीष खत्री सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?