Home » धर्म » मोड़ चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज का चतुर्थ सम्मेलन डायली में सम्पन्न !

मोड़ चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज का चतुर्थ सम्मेलन डायली में सम्पन्न !

मोड़ चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज का चतुर्थ सम्मेलन _धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा। समीपस्थ सराडा तहसील के डायली गाँव मे कुरीतियां मिटाने व समाज में एकरूपता कायम करने के लिए गांव में दूर दराज के समाज जन इस वर्ष की चतुर्थ बैठक में उपस्थित हुए । समाज के जाने माने हरीश चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में चावण्ड, डायली, सैपूर, कातनवाडा, उदयपुर, चणावदा, खड़क एवं वागड़ के समाज जन एक जाजम पर बैठे और समाज में एकरूपता कायम करने, समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने तथा आज के परिप्रेक्ष्य में हमारे दायित्व क्या क्या होने चाहिए आदि विषयों पर मोड़ चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज की विधान निर्माण समिति द्वारा निर्मित विधान के सभी बिंदुओं पर व्यापक चर्चा तथा विचार -विमर्श किया गया। विधान को सर्वसम्मति से पारित कर तुरंत प्रभाव से प्री वेडिंग ,फोटो शूट और डेस्टीनेशन वेडिंग पर प्रतिबंध लगाया गया।

बैठक में आधुनिकता की चकाचौंध में बढ़ रहे अपव्ययों पर नियंत्रण हेतु नियम निर्धारित किए गए। सामाजिक रूप से पिछड़े एवं विपदाग्रस्त परिवारों हेतु सामाजिक सहायता फण्ड गठित करने की घोषणा हुई।
संस्था के रूप में रजिस्ट्रेशन करवाने व मांगलिक एवं अमांगलिक प्रसंगों पर दिखावे के नाम पर होने वाले खर्चों पर भी रोक लगाने का निश्चय किया गया। परम्परागत रीति रिवाजों पर एकरूपता कायम की गई। मोड़ चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को समाज के प्रबुद्ध वक्ताओं ने संबोधित किया और सामाजिक नियमावली आदि पर कठोरता से पालन करने पर जोर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष  दीपनारायण पंडिया ने की तथा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में परामर्श दाता मंडल व संरक्षक मंडल के सदस्य थे।
सभा के प्रारंभ में मोड़ चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज डायली द्वारा सभी अतिथियों को  तिलक एवं उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  हरीश चतुर्वेदी, लक्ष्मी लाल पंडिया,हरीशकर पंडिया, राजेन्द्र जानी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
आभार  प्रदर्शन एवं धन्यवाद,डायली के  सदस्य एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी के महासचिव  केशव लाल चतुर्वेदी ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?