
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला शाखा उदयपुर (राजस्थान) (भगवान चित्रगुप्तकी घर-घर में की आराधना )
कायस्थ समाज ने कलम दवात की पूजा कर यमपुर के भगवान चित्रगुप्त कि की आरती
उदयपुर 11 नवंबर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,उदयपुर की ओर से भाईदूज व यमद्वितीया के अवसर पर यहां गोवर्धन विलास में कलम दवात की पूजा अर्चना कर यमपुर के भगवान चित्रगुप्त से परिवार,समाज पर कृपा बनाए रखने की कामना की गई।
जिला अध्यक्ष डॉ.मनोज भटनागर ने यमद्वितीया एवं भाईदूज पर्व के महत्व को बताते हुए कहां कि पौराणिक कथा अनुसार दिवाली के दिन भगवान श्री राम के राजतिलक पर यमपुर के चित्रगुप्त महाराज को नहीं बुलाये जाने वश उन्होंने कलम दवात को बंद कर दिया तब सृष्टि में लेखा-जोखा ना रखने का कोलाहल मचा और नारद ऋषि के कहने पर स्वयं भगवान राम ने चित्रगुप्त महाराज को आज के दिन आमंत्रित कर सत्कार किया तब पुनः कलम दवात की पूजा कर लेखन कार्य आरंभ हुआ साथी ही एक अन्य कथा अनुसार यमराज ने आज के दिन अपनी बहन यमुना के घर पर जाकर खीर पूड़ी भोजन कर सत्कार पाया जो सत्कार उन्होंने कहीं नहीं पाया था तब उन्होंने पृथ्वी लोक के लिए वरदान दिया कि यम द्वितीया पर जो भाई अपनी बहन के घर जाकर मस्तक पर टीका लगवाएगा उसके पाप का नाश हो जाएगा।
इस अवसर पर महामंत्री मनीष भटनागर, सरक्षक डॉ. राजकुमार कुलश्रेष्ठ, अमर माथुर,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना कुलश्रेष्ठ,उपाध्यक्ष लक्ष्मी माथुर,डॉ. संगीता भटनागर इत्यादि ने कायस्थ समाज एवं आम जनों के दीर्घ स्वास्थ्य व कुशलता के लिए प्रार्थना की। यह जानकारी मनीष भटनागर ,महामंत्री
मो.नं. 8209442376 ने दी !








Users Today : 4