Home » भींडर » भींडर के वाणियातलाई में गोटी से हुआ उपसरपंच का फैसला

भींडर के वाणियातलाई में गोटी से हुआ उपसरपंच का फैसला

Oplus_16908288

बांसड़ा, । भीण्डर पंचायत समिति के वाणियातलाई ग्राम पंचायत में हुआ उपसरपंच चुनाव रोचक रहा। यहां उपसरपंच के लिए दो उम्मीदवार मैदान में उतरे लेकिन दोनों उम्मीदवारों को 5-5 मत मिले। इसके बाद गोटी डालकर छोटे बच्चे के हाथ से निकलवाई गई। जिसमें पुष्कर रावत के नाम गोटी खुली और चुनाव अधिकारी ने उपसरपंच की घोषणा की। वाणियातलाई ग्राम पंचायत में उपसरपंच चुनाव में पुष्कर रावत व लक्ष्मणरावत मैदान में उतरे। यहां पर कुल 9 वार्ड पंच व एक सरपंच मतदाता थे। वार्ड पंच मंगुड़ी, मिनाक्षी, पुष्पा, काली बाई, भंवरलाल, लक्ष्मणलाल, चेनराम, बाबूलाल, पुष्कर रावत एवं सरपंच वरजू बाई ने मतदान किया। जिसमें दोनों उम्मीदवारों को 5-5 मत मिले। जिसके बाद दोनों के नाम की गोटी डाली गई, जिसको एक छोटे बच्चे के हाथों से खुलवाई गई। जिसमें पुष्कर रावत का नाम खुला और इस प्रकार उपसरपंच का चुनाव जीता। जिसके बाद पुष्कर रावत के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। उपसरपंच के चुनाव में इस प्रकार की जीत की सभी और चर्चा हो रही है।

Leave a Comment