


उदयपुर ,(नरेन्द्र त्रिपाठी) ।राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, आयड़ , उदयपुर में संभाग का आदर्श पंचकर्म केन्द्र की शुरुआत की है।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ.धर्मसिंह बैरवा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयड़ आयुर्वेद चिकित्सालय को संभाग स्तर का “आदर्श पंचकर्म केन्द्र” के रूप में स्थापित किया है जिससे उदयपुर में इस चिकित्सालय में जटिल व्याधियों (कमर दर्द,घुटने दर्द,साइटिका,अर्थराइटिस ,गठिया, सोरायसिस इत्यादि से ग्रस्त रोगियों के लिए वमन, विरेचन, बस्ति, रक्तमोक्षण,जानुबस्ति, अभ्यंग, स्वेदन, शिरोधारा एवं जलौका द्वारा रक्त मोक्षण आदि पंचकर्म प्क्रियाओं की सुविधाओं का लाभ आमजन को मिलेगा। साथ ही चिकित्सालय में गुदा रोगो अर्श, भगंदर परिकार्तिका आदि के लिए क्षारसूत्र द्वारा चिकित्सा सुविधा पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध है। डॉ.बैरवा ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के आम जन के लिए संपूर्ण उपकरणों एवं मानव संसाधनों सहित चिकित्सालय को नया स्वरूप प्रदान किया गया है। यह जानकारी डॉ.धर्म सिंह बैरवा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने दी!








Users Today : 46