Home » उदयपुर जिला » उदयपुर की कामिनी गुर्जर को पीएच.डी. की उपाधि

उदयपुर की कामिनी गुर्जर को पीएच.डी. की उपाधि

बाल अधिकार अधिनियम के प्रति विद्यार्थियों की जागरूकता एवं भारतीय-विदेशी मॉडलों के तुलनात्मक अध्ययन पर किया शोध

उदयपुर, 16 अक्टूबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय), उदयपुर के सामाजिक विज्ञान संकाय की शोधार्थी कामिनी गुर्जर को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “बाल अधिकार अधिनियम के संदर्भ में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की जागरूकता, अधिनियम के प्रति अपेक्षित एवं वास्तविक भूमिका तथा बाल अधिकारों के भारतीय एवं विदेशी मॉडल का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य किया।

कामिनी गुर्जर ने यह शोध प्रबंध राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. एकता हुसैन के निर्देशन में पूर्ण किया। उनके शोध में बाल अधिकार अधिनियम के प्रति महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की जागरूकता, बाल अधिकारों के संरक्षण में उनकी अपेक्षित एवं वास्तविक भूमिका तथा भारत और विदेशों में प्रचलित बाल अधिकारों के मॉडलों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।

गुर्जर ने बताया कि यह शोध बाल अधिकारों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने, उनके संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका को समझने तथा बाल अधिकारों से संबंधित व्यवस्थाओं के तुलनात्मक विश्लेषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

कामिनी गुर्जर की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment